भारत की सबसे रिचेस्ट प्रमोटर बनी अडाणी फैमिली रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

भारत की सबसे रिचेस्ट प्रमोटर बनी अडाणी फैमिली रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

गौतम अडाणी फैमिली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे रिचेस्ट प्रमोटर का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। अडाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखी गई, जिस कारण अडाणी की नेटवर्थ बढ़ी है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को गौतम अडाणी फैमिली की कुल नेटवर्थ बढ़कर ₹9.37 लाख करोड़ हो गई, जो एक दिन पहले ₹8.98 लाख करोड़ थी। इसकी तुलना में, मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ ₹9.38 लाख करोड़ से थोड़ी कम होकर ₹9.28 लाख करोड़ हो गई।

अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप ₹64,500 करोड़ बढ़ा
कल यानी बुधवार 3 जनवरी को अडाणी ग्रुप की कंपनियों ने ₹64,500 करोड़ की कमाई की है। इससे ग्रुप का टोटल मार्केट कैप ₹14.47 लाख करोड़ से बढ़कर ₹15.27 लाख करोड़ हो गया है। अडाणी ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद देश का दूसरा सबसे वैल्युएबल ग्रुप है। मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्री का टोटल मार्केट कैप ₹17.48 लाख करोड़ है।


Advertisement