एक्टर से राजनेता बने विजयकांत का 71 की उम्र में निधन, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, वेंटिलेटर पर थे

एक्टर से राजनेता बने विजयकांत का 71 की उम्र में निधन, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, वेंटिलेटर पर थे

एक्टर से राजनेता बने विजयकांत (71) का चेन्नई के अस्पताल में गुरुवार 28 दिसंबर को निधन हो गया। वे राजनीतिक दल DMDK के संस्थापक थे। विजयकांत का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल ने बयान में कहा, 'न्यूमोनिया के चलते विजयकांत वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। हॉस्पिटल स्टाफ ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 28 दिसंबर की सुबह उनका निधन हो गया।'

विजयकांत को उनके फैन्स करप्पु एमजीआर यानी ब्लैक एमजीआर बुलाते थे। 4-5 साल से वे लो-प्रोफाइल रह रहे थे। उनकी पत्नी प्रेमलता पार्टी का कार्यभार संभाल रही थीं। पार्टी की मीटिंग में 14 दिसंबर को प्रेमलता को महासचिव बनाया गया।

विजयकांत ने 2011 के विधानसभा चुनावों में AIADMK के साथ गठबंधन किया था। जयललिता के नेतृत्व वाले ब्लॉक ने चुनाव जीता और विजयकांत विपक्ष के नेता बन गए। विधानसभा में जयललिता के साथ विजयकांत बहस ने राज्य को हिलाकर रख दिया था।


Advertisement