5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर।  नरनार पुलिस ने छग ओड़िशा बार्डर पर हरियाणा में रहने वाले एक युवक को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार युवक को तब पकड़ा गया जब वह यहां खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा था। जिस युवक को पकड़ा गया है उसका नाम सतबीर जाट है और वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है।

युवक के पास से जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी जा रही है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।


Advertisement