Select Date:

अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही कार का एक्सीडेंट:2 की हालत गंभीर, पहले दिन 14 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

Updated on 01-07-2024 02:19 PM

अमरनाथ यात्रा का आज (30 जून) दूसरा दिन है। 6 हजार 619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बीच, यात्रियों को ले जा रही एक कार का रविवार को पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान झारखंड के विजय मंडल और गुरवा देवी के रूप में हुई है। BSF ने दोनों के इलाज के लिए DRDO अस्पताल ले आई। इसके बाद उन्हें अनंतनाग के GMC अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।

रविवार को निकले तीसरे जत्थे में में 1141 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सुबह 3:50 बजे, 319 गाड़ियों से रवाना हुए। अबतक 3838 यात्री चंदनवाड़ी, पहलगाम रूट से जबकि 2781 यात्री बालटाल रूट से हिम-शिवलिंग के दर्शन करने निकले हैं।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। पहले दिन 14 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी।

3 टियर सुरक्षा, 38 से ज्यादा कंपनियां तैनात
यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुजरेगी। अनंतनाग जिले में 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दोनों रूट के हाई सिक्योरिटी पॉइंट्स पर पुलिस की 13, SDRF की 11, NDRF की आठ, BSF की चार और CRPF की दो टीमों की तैनाती है। साथ ही पैरामिलिट्री की 635 कंपनियां तैनात हैं। ट्रैफिक निगरानी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं।

पहले दिन रवाना हुए थे 4 हजार से ज्यादा यात्री
28 जून को 4603 तीर्थयात्री कश्मीर घाटी के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप पहुंचे थे। 231 गाड़ियों में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से CRPF की थ्री लेयर सुरक्षा के बीच यह जत्था रवाना हुआ था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को रवाना किया था।

29 जून को यात्रा के दूसरे जत्थे में 1881 तीर्थयात्री शमिल थे। इनमें 427 महिलाएं और 294 साधु शामिल थे, जो सुरक्षा बलों की निगरानी में दो अलग-अलग काफिलों में 200 गाड़ियों से बालटाल-पहलगाम रूट से यात्रा के लिए निकले थे।

अमरनाथ यात्रा रूट पर 300 से ज्यादा भंडारे
अमरनाथ यात्रा में यदि दर्शन के अलावा देखें तो दूसरा सबसे दिलचस्प पार्ट यहां के लंगरों का है। करीब पांच एकड़ में फैले बालटाल बेस कैंप में ही 135 लंगर चल रहे हैं। पहलगाम में 150 से भी ज्यादा हैं। आगरा, लुधियाना, बठिंडा, लखनऊ, कानपुर, बद्दी, चंडीगढ़ और न जाने कहां-कहां के लंगर। आप इनके सामने से गुजरें तो आपको कुछ खिलाए बिना जाने नहीं देंगे।

इनका मंत्र भी यही है- न कोई भूखा सोएगा और न खुले में रात बिताएगा। हर लंगर के बाहर इनके ‘सेवादार’ खड़े रहते हैं और सुबह होते ही हर गुजरने वाले को लंगर का मेन्यू बताने लगते हैं। वो भी सुरों में आवाज लगाकर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2024
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को ऐसे इनपुट मिले हैं कि हिंदूवादी…
 04 July 2024
मोदी सरकार ने बुधवार को सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों के लिए कैबिनेट कमेटियां बना दीं हैं। ये कमेटियां ही देश की सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक मामलों से जुड़े…
 04 July 2024
बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम को लेकर आ रही एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट को लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट सामने…
 04 July 2024
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 जुलाई) को मणिपुर की एक जेल में बंद बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाने पर नाराजगी जताई है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
 04 July 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला स्टाफ ने बुधवार (7 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।विक्टिम ने संविधान के आर्टिकल…
 04 July 2024
करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे। बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले सीएम चंपाई…
 04 July 2024
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए लुधियाना के अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने गुरुवार…
 04 July 2024
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार (3 जुलाई) को लोकसभा में सांसदों के शपथ के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अब सांसदों की शपथ के बाद…
 04 July 2024
पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है। 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया…
Advertisement