आगाज एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी ने मनाया समाज सेवक विजय श्रोती का जन्मदिन

आगाज एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी ने मनाया समाज सेवक विजय  श्रोती का जन्मदिन
भोपाल I आगाज एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कि सचिव विजेता पुसे ने बताया कि हमारी संस्था जो कि स्लम क्षेत्र के गरीब बच्चो को  एजुकेशन  से  जोड़ने का काम करती है साथ ही साक्षरता अभियान के माध्यम से 21 से  45 उम्र के निरक्षर लोगो को साक्षर  बनाने  का  काम करती है I महिलाओं को घर में ही रोजगार मिले ,इसके लिए कुटीर उद्योग, सिलाई ,अगरबत्ती,पापड़ ,बड़ी , ब्यूटीपार्लर आदि का काम सिखाती है  एवं रोजगार भी उपलबध करवाने में मदद करती है साथ ही बच्चों को बाल अपराध से बचाना , गांजा ,नशा ,चोरी  करने  से बचाने का भी सतत प्रयास करती रहती है I संस्था गंगा नगर बस्ती, कोटरा सुल्तानाबाद, भोपाल में सेवा कार्य करती है I
शुक्रवार को संस्था द्वारा समाज सेवक एवं व्यापारी विजय श्रोती का जन्मदिन मनाया I  इस कार्यक्रम में विजेता पुसे, सुनैना चंदेल, पूजा डोंगरे, राहुल सक्सेना, ऋषभ ढोके सहित लगभग 50 बच्चे उपस्थित रहे I विजय श्रोती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर  बच्चों को पेन और कॉपी बांटी I बच्चों ने भी बड़ी ख़ुशी और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन का आनंद लिया I विजय श्रोती ने भी बच्चो को कविता और कहानी सुनाई I
Advertisement