करीब दस मिनट तक चला घटनाक्रम, पुलिस को भनक नहीं लगी
चौराहे पर यह घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब आसपास से आने वाले वाहनों की सड़क पर कतारें लग गईं तो लोगों की समझाईश के बाद उन्होंने युवक को छोड़ा।
वीडियो प्रसारित होने के बाद पीड़ित के पास पहुंची पुलिस
वहां मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और जब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो हबीबगंज पुलिस पीड़ित तक पहुंची। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि रिंकू सिंह रिषी नगर का रहने वाला है। वह प्राइवेट काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे पांच नंबर पर मौजूद था। वहां अजय, लखन और उनके साथियों ने डंडों से मारपीट की थी।
पुराने विवाद के चलते मारपीट बता रही पुलिस
पुलिस जांच में फिलहाल पुराने विवाद के चलते मारपीट होना बताया है। पुलिस ने अजय और लखन समेत चारों को पकड़ा है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। लखन और उसके दोस्तों ने अजय के बुलाने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।











