Select Date:

मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय में हुआ तीन दिवसीय “ध्यान सत्र" संपन्न

Updated on 15-04-2025 10:42 AM

मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय (वल्लभ भवन) में तीन दिवसीय (12 से 14 अप्रैल) "ध्यान सत्र " का प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ।

हार्टफुलनेस टीम ने पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं मानसिक लाभ के लिए विभिन्न उपायों से अवगत कराया। यह भी बताया कि ध्यान को अपने जीवन का अमूल्य हिस्सा बनाएं, जिससे खुद भी स्वस्थ रहे एवं अपने परिवार को भी निरोगी रख सकें। इस दौरान हार्टफुलनेस टीम द्वारा विभिन्न ऑडियो-वीडियो विजुअल एवं प्रैक्टिकल सेशंस लिए गए। "ध्यान सत्र" का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को दैनिक जीवनचर्या में मानसिक शांति, एकाग्रता तथा आंतरिक संतुलन प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था।

इस अवसर पर मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अविनाश शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) एवं संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री प्रभाकर दास, श्रीमती संगीता दास, श्री अरविन्द एवं डॉ. नील सहित वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
एम्स के गेट नंबर 2 के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सर्विस रोड की बाउंड्री में पड़े कचरे में 2 कर्मचारियों ने आग लगा दी। इससे यहां लगे 20…
 18 April 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सलाह के बाद मप्र सहकारिता विभाग ने अपने लक्ष्यों की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से योजना बनाई गई है।…
 18 April 2025
मां के सामने जवान बेटा नदी में डूब गया। उसकी जान चली गई। वह नदी में नहाने उतरा था।ये दर्दनाक घटना गुरुवार को बैतूल में हुई है। मृतक का नाम…
 18 April 2025
कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। लाश की शिनाख्त उर्मिला शुक्ला (62) के रूप में हुई है। देर…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में वन पुनर्स्थापना, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हो रही है। वन विभाग की इस कार्यशाला का मुख्यमंत्री…
 18 April 2025
मध्यप्रदेश की सिटी ऑफ जॉय यानी, मांडू और राम राजा की नगरी ओरछा समेत महेश्वर-धार के टूरिस्ट स्पॉट पर अब दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें रैंप, ब्रेल साइन बोर्ड…
 18 April 2025
भोपाल के जिस प्राइवेट स्कूल में 6 महीने पहले 3 साल की बच्ची से रेप हुआ था, उस स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए मान्यता रिन्यू नहीं होगी। जिला शिक्षा…
 18 April 2025
भोपाल। गुजरात एवं राजस्थान में तपिश काफी बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में…
 18 April 2025
 भोपाल। प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल…
Advertisement