Select Date:

राजाभोज और रानी कमलापति पर विशेष संग्रहालय बनकर तैयार, अनछुए पहलुओं को जानने का मिलेगा मौका

Updated on 31-05-2023 07:03 PM
 भोपाल। भोपाल के इतिहास की चर्चा हो और राजा भोज और रानी कमलापति का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। राजा भोज का यंत्र विज्ञान अपने आप में अनोखा है। उनके राज्य में 500 इंजीनियर और ज्ञानी जन थे। पास में ऐसे शिल्पी भी रहे, जिन्होंने घोड़े के आकार का यान यंत्र बनाया जो एक घंटे में साढ़े सत्ताइस कोस जाता था। राजा भोज के कुछ ऐसे ही अनछुए पहलुओं को जानने के लिए पांच नंबर बस स्टार पर एक संग्रहालय तैयार किया जा रहा है। इसे रानी कमलापति और राजा भोज के व्यक्तित्‍व एवं कृतित्‍व व्याख्या केंद्र नाम दिया गया है। इसका उद्घाटन एक जून को गौरव दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
संग्रहालय में बनाए दो कक्ष

इस व्यक्तित्‍व एवं कृतित्‍व व्याख्या केंद्र को बनाने का जिम्मा पुरातत्वविद पूजा सक्सेना को दिया गया है। वही इस संग्रहालय की रूपरेखा बना रही हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में लोगों को रानी कमलापति और राजा भोज के अनझुए पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलेगा। इसमें दो कक्ष बनाए गए हैं जिसमें एक में रानी कमलापति और दूसरे कक्ष में राजाभोज से संबंधित जानकारी को सहेजा जाएगा। इसकी तैयारी पिछले दो महीने से चल रही है। पूजा सक्सेना बताती हैं कि यदि हम राजा भोज के ग्रंथ समरागण सूत्रधार पर दृष्टि डालें तो इंजीनियर, राजा भोज की वैज्ञानिक दृष्टि स्पष्ट नजर आती है। इस ग्रंथ का 31वां अध्याय ‘यंत्रविज्ञान’ से सम्बद्ध है। इस अध्याय में यंत्र व उसके भेद और विविध यंत्र निर्माण-पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। राजा भोज के अनुसार यंत्र उसे कहा जाता है जिसे पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश आदि को नियम से बांधकर अपनी इच्छानुसार चलाया जाए। कुछ ऐसे ही पहलुओं को जानने का मौका इस संग्रहालय में मिलेगा।
चित्रों में दिख रहा भोपाल का गौरव

यहां संग्रहालय में अनोखी चित्रकारी का नमूना पेश किया गया हैं। इसमें राजा भोज और रानी कमलापति की भव्य प्रतिमा की चित्रकारी की गई है। दीवारों पर भोपाल का सदर मंजिल, ताजमहल, बड़ा और छोटा तालाब के आसपास का क्षेत्र, वन विहार की सुंदरता, मोती मस्जिद, ताजुल मसाजिद आदि चुनींदा स्मारकों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें भोपाल का गौरव समाया हुआ है
राजा भोज कक्ष में ये रहेगा खास

यहां बन रहे राजा भोज कक्ष में राजा भोज का व्यक्तित्व, भोज का साहित्य, यंत्रविज्ञान, राजा भोज एक महान निर्माता, भोपाल तालाब के निर्माण की अभियांत्रिकी, भोपाल नगर नियोजन और भोपाल नगर में स्थित सभामंडल नाम से गैलरी बनाई जाएगी।

रानी कमलापति कक्ष में यह रहेगा खास
रानी कमलापति कक्ष में लोगों के लिए पांच गैलरी का निर्माण किया गया है। इसमें गोंड राजवंश का इतिहास, निजामशाह की हत्या, रानी कमलापति, दोस्त मोहम्मद का आक्रमण और रानी कमलापति का आत्मोत्सर्ग की कहानी दिखाई गई है। इन सब विषयों पर लोगों को विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2025
भोपाल: भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास…
 15 June 2025
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने 30 साल के एक युवक की छाती से करीब 2 किलोग्राम वजनी और 20 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। यह ऑपरेशन बेहद जटिल…
 15 June 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर संघ की ताकत को और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ का उद्देश्य उत्सव मनाना नहीं हैं,…
 15 June 2025
प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए सदस्यता लेने और मतदान की तारीख तय हो गई है। प्रदेश में 20 जून की सुबह 9 बजे से मतदान और सदस्यता…
 15 June 2025
मध्यप्रदेश में विधायकों की समिति अब सरकार के अलग-अलग विभागों में चल रही बड़ी परियोजनाओं के निर्माण और उनके काम में अवरोध की जानकारी भी ले रही है। साथ ही…
 15 June 2025
भोपाल के रहने वाले युवक की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने एयर इंडिया को सेवा में लापरवाही का दोषी पाया है। देश की प्रमुख एयरलाइन मानी जाने वाली एयर इंडिया…
 15 June 2025
भोपाल के ईटखेड़ी में एक व्यक्ति अपनी मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन जब पत्नी ने साथ लौटने से इनकार कर दिया, तो पति ने वहीं रुकने…
 15 June 2025
भोपाल में इन दिनों बाइक रेसिंग का जोश छाया हुआ है। ‘रफ रोड रिबेल्स- भोपाल डर्ट चैलेंज’ नाम से मोटरसाइकिल डर्ट रेस का आयोजन बैरसिया रोड स्थित थ्रोटल एरिना में…
 14 June 2025
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस आज भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि ये पूछताछ का तीसरा दिन है। इस बात की संभावना…
Advertisement