22 करोड़ की कंपनी ने पहले साल कर दी 400 करोड़ की बिक्री, मुकेश अंबानी ने कैसे किया यह कमाल!
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने पहले ही साल कमाल कर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी ने अपने परिचालन के पहले पूर्ण वर्ष में ही 3,000 करोड़ रुपये की सेल हासिल कर ली। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी की कुल बिक्री में बेवरेज ब्रांड कैंपा कोला की सेल 400 करोड़ रुपये रही। इमामी को 3,400 करोड़ रुपये की बिक्री तक पहुंचने में पांच दशक लगे। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह मुकाम हासिल किया। इसी तरह टूथपेस्ट सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 5,226 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। यह कंपनी आठ दशक से कारोबार कर रही है। इससे पता चलता है कि RCPL ने कितनी जल्दी अपना बिजनस फैलाया है।











