भोपाल / मंदिर में हो रहे सावन मास के पावन अवसर पर श्री मंशापूर्ण महादेव धाम मंदिर, शिवा रॉयल पार्क फेज-2 गेट के पास, सलैया, भोपाल में आयोजित 1,21,111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं प्रतिदिन रुद्राभिषेक के 22 दिवसीय महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
आज कार्यक्रम का नौवां दिन है आज 6000 से अधिक हार्दिक शिवलिंग निर्माण किए गए और अभिषेक किया गया और विशेष कार्यक्रम को लेकर बैठक में आगामी 23 अगस्त 2026 को 6 वर्षों से सदी की सबसे कठोर निराहार महाव्रत साधना कर रहे रेवाखण्ड के महायोगी अवधूत दादागुरु भगवान के पावन आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में श्रद्धालुओं के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था तथा अधिक से अधिक धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियां तय की गईं।
आयोजन 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम पंडित नितेश शर्मा जी एवं पंडित दमोदर शर्मा जी के सान्निध्य में सम्पन्न हो रहा है।
आयोजक प्रताप सिंह यादव ने कहा कि दादागुरु भगवान का पावन आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से 23 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दादागुरु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
