भोपाल । 30 सितंबर को बड़े तालाब पर आयोजित होने वाले एयर शो की तैयारी के संबंध में बैठक होटल विंड एंड वेव्स में आयोजित हुई।बैठक में कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह ,वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि 30 सितंबर 2023 को बड़े तालाब पर 50 एयरप्लेन्स के द्वारा विभिन्न प्रकार की रोमांचक प्रस्तुतियाँ दी जायेगी।22 सितंबर से एयर-शो की रिहर्सल प्रारंभ होगी,फाइनल रिहर्सल 28 सितंबर को होगी ।इस दौरान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु कई गतिविधियों का आयोजन भी होगा जिनमे बैंड के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रस्तुति दी जायेगी।कार्यक्रम के लिए 17 एयरप्लेन स्टैंड-बाय पर रखे जायेंगे ।
एयर-शो को बड़े तालाब पर बोट क्लब से देखने की व्यवस्था रहेगी साथ ही कुछ बोट के माध्यम से तालाब से भी एयर-शो को देखने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है ।
कार्यक्रम हेतु प्रशासन,पुलिस सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को उनको दिये गये दायित्वों को समय से पूर्ण करने निर्देश दिये गये ।











