दादाजी धाम मंदिर में 25 से 27 दिसंबर तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा महोत्सव,सुंदरकांड एवं श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन

दादाजी धाम मंदिर में 25 से 27 दिसंबर तीन दिवसीय श्री हनुमत कथा महोत्सव,सुंदरकांड एवं श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन
जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर, रायसेन रोड भोपाल में श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं ट्रस्टी शशि कुमार गुप्ता, मनोज मोहन नामदेव, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य  एवं दादाजी धाम परिवार के सदस्य  कैलाश चंद्र, करुणा शर्मा, चेतन शर्मा, श्रुति शर्मा, राहुल शर्मा, दिव्या शर्मा, एवं समस्त शर्मा (श्रोत्रिय) परिवार एवं आशीष श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि श्री दादाजी गुरुदेव साईखेड़ा वालों के पावन सानिध्य में श्री हनुमंत कथा महोत्सव 25 से 27 दिसंबर 2025 कथा व्यास बालसंत राष्ट्रीय गौरव प्राप्त श्री कामेश कृष्ण जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन बहादुरपुरा वाले) के द्वारा कथा समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।

प्रथम दिन कलश यात्रा
25 दिसंबर सुबह 9:30 बजे से

26 दिसंबर  संगीतमय सुंदरकांड  रात्रि 7:30 बजे से

27 दिसंबर   एक शाम पालनहार के नाम (श्याम संकीर्तन) रात्रि 7:30 बजे से किया जाएगा। 
Advertisement