दामाखेड़ा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

दामाखेड़ा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सिमगा ।  दामाखेड़ा में  हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रकट उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान कबीर धर्मनगर साहेबमय हो गया था। गाजे- बाजे और भजनों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया था।  


दरअसल कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा स्थापना दिवस और परम पूज्य पंथ  हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रकट उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समय पूरा कबीर धर्मनगर साहेबमय हो गया था। भक्त-जन अपने सद्गुरु के दर्शन पाकर आनंद से भाव विभोर हो गए थे।


साहेब की भक्ति से गूंज उठा नगर 


भव्य शोभायात्रा में विभिन्न कला जत्था, भजन मण्डली के द्वारा साहब का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।  साथ ही  भक्त भाव- विभोर होकर गाजे- बाजे के साथ झूमते गाते हुए नज़र आए। शोभायात्रा में परम पूज्य गुरु गोस्वामी डॉ भानुप्रताप साहब, परम पूज्य गुरु गोस्वामी प्रखर प्रताप साहब,पंथ  उदितमुनि नाम साहब मौजूद रहे। 


Advertisement