भारतीय टीम को देखने पेड़ पर चढ़ा फैन, रोहित ने फिर कुछ ऐसा किया, विराट भी हंसने लगे

भारतीय टीम को देखने पेड़ पर चढ़ा फैन, रोहित ने फिर कुछ ऐसा किया, विराट भी हंसने लगे
नई दिल्ली: टीम इंडिया की जीत के जश्न में गुरुवार को मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजयी परेड निकाली गई। सड़कों पर ही नहीं बल्कि एक शख्स अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। भारत की विजयी क्रिकेट टीम 4 जुलाई को टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस आई थी और मुंबई पहुंचने से पहले, उन्होंने अपने दिना का पहला हाफ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनके साथ नाश्ता करने में बिताया। शाम 5 बजे शुरू होने वाली खुली बस परेड थोड़ी देर से शुरू हुई। लेकिन जब एक बार शुरू हुई तो वो मंजर देखने वाला था। लाखों की संख्या में लोग नए विश्व चैंपियन के स्वागत के लिए जमा हुए।
Advertisement