सात समंदर पार के देश ने ली चुपचाप ले ली पड़ोसी चीन की जगह, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हाल में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली में थे। वहां उन्होंने ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मीटिंग की। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी शामिल था। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच 14 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच मई के आंकड़ों मुताबिक ब्रिटेन भारत का चौथा बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट बन गया है। दिलचस्प बात है कि ब्रिटेन हमारे पड़ोसी देश चीन को पछाड़कर इस मुकाम पर पहुंचा है। कॉमर्स डिपार्टमेंट के डेटा के मुताबिक मई में भारत से ब्रिटेन को एक्सपोर्ट 33.54% बढ़कर 1.37 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान चीन को हमारा एक्सपोर्ट मात्र 3.35% बढ़कर 1.33 अरब डॉलर रहा।











