Select Date:

ऑर्गेनिक फूड के 'अनंत मंडी महोत्सव' में सेहत-स्वाद का मेल:डिंडोरी के सींकिया बिस्किट,बालाघाट का 'जीरा शंकर' चावल हैं खास

Updated on 01-03-2025 01:05 PM

अगर आप हेल्दी फूड, जैविक अनाज, पारंपरिक हस्तशिल्प और देसी स्वाद के शौकीन हैं, तो भोपाल के ऐतिहासिक गौहर महल में आयोजित अनंत मंडी महोत्सव आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 2 मार्च तक चलेगा। जिसमें जैविक दालें, चावल, ताजी सब्जियां और मिलेट्स से बने विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे।

इस उत्सव का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है, जिसके लिए देशभर के किसान अपने बेहतरीन उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। सेहतमंद खानपान पसंद करने वालों के लिए यहां मिलेट्स बेस्ड पास्ता, मिलेट्स डोसा, रागी इडली, ज्वार और सींकिया के बिस्किट, रागी लड्डू, ऑर्गेनिक कॉफी और जीरा शंकर चावल जैसी खास चीजें भी मिलेंगी।

सेहत और स्वाद का अद्भुत मेल गौहर महल में सजी अनंत मंडी में इस बार ऐसे व्यंजन और उत्पाद उपलब्ध हैं, जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। यहां कई किसान खास तरह की जैविक दालें, चावल और सब्जियां लेकर आए हैं, जिनमें किसी भी प्रकार के केमिकल या फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही, कई फूड स्टॉल्स ऐसे अनूठे व्यंजन पेश कर रहे हैं, जो रोजमर्रा के खानपान में सेहतमंद विकल्प जोड़ सकते हैं।

भोपाल की रिया श्रीवास्तव, जो अपने हेल्दी पास्ता स्टॉल के लिए जानी जाती हैं, ने बताया,“हम यहां लोगों को मिलेट्स बेस्ड पास्ता सर्व कर रहे हैं, जो पूरी तरह से हेल्दी है। पास्ता में मिलेट्स, सूची और किनवा का उपयोग किया गया है। इसका सॉस भी खास तरीके से तैयार किया जाता है। हम ज्वार के आटे में दूध और बटर मिलाकर उसमें हर्ब डालते हैं, जिससे स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संतुलन बनता है।”

डिंडोरी का सुपरफूड 'सींकिया' बना आकर्षण का केंद्र

डिंडोरी के किसान नरेश विश्वास इस बार मंडी में सींकिया बिस्किट लेकर आए हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने बताया,“यह अनाज सिर्फ डिंडोरी में ही पाया जाता है और इसमें लगभग 14% प्रोटीन और 13% फाइबर होता है। यह पूरी तरह से जैविक है और इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा, इस मंडी में ज्वार के बिस्किट, रागी के लड्डू और मिलेट्स से बने कई अन्य उत्पाद भी मौजूद हैं, जो फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

खास चावल 'जीरा शंकर' भी उपलब्ध होशंगाबाद से आए किसान कमलेश कुमार यहां अपने विशेष चावल 'जीरा शंकर' को लेकर पहुंचे हैं। यह चावल खासतौर पर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में उगाया जाता है। उन्होंने बताया,“इस चावल की खुशबू और स्वाद दोनों बेहद खास हैं। यह पूरी तरह से ऑर्गेनिक है और बिना किसी केमिकल के उगाया गया है। हम इसे पहली बार होशंगाबाद में उगा रहे हैं, ताकि इसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।”

साउथ इंडियन जायकों के शौकीनों के लिए भी है खास इंतजाम अगर आप साउथ इंडियन फूड के शौकीन हैं, तो अनंत मंडी में आपको मिलेट्स बेस्ड डोसा, रागी की इडली और ऑर्गेनिक साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी भी मिलेगी। पिंकी मंडल, जो ऑर्गेनिक उत्पादों की बिक्री कर रही हैं, ने बताया,“हम यहां पूरी तरह से हेल्दी और ऑर्गेनिक फूड बेच रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को सेहतमंद खाने के लिए प्रेरित करना है।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच 7 मई को ब्लैक आउट के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में सायरन सुनाई नहीं दिया। प्रशासन अब चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर लगे…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच साइबर हमले का जोखिम बढ़ गया है। हैकर्स युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक और एपीके फाइल भेजकर सिस्टम और मोबाइल हैक कर रहे हैं।…
 11 May 2025
एअर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजा भोज एयरपोर्ट से 5 नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। कंपनी भोपाल से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व…
 11 May 2025
भोपाल के भदभदा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है,…
 11 May 2025
देश की महिला और पुरुष किसानों काे खेती की हाईटेक पद्धति सिखाकर, उन्हें उन्नत किसान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के चार केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं…
 11 May 2025
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल…
 11 May 2025
भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने…
 11 May 2025
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे…
 11 May 2025
भोपाल। खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अभी…
Advertisement