कांग्रेस कार्यालय में दंगल! दो वरिष्ठ नेताओं के सामने पार्टी की 'फजीहत' करा बैठे समर्थक, जानिए
कोटा: कोटा के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच भारी दंगल हुआ है। नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय के भीतर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक कार्यकर्ता आपस में भिड़े, उन्हें उनके नेताओं ने अपने स्तर पर समझाने की कोशिश भी की, पर वह झगड़ा करने से नहीं माने। मामला इतना बढ़ा कि दोनों नेता समर्थक कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कार्यालय से चले गए। इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक कार्यकर्ता आपस में उलझे पड़े हैं। इस झगड़े के बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई पड़ी है।











