24 साल के युवक ने फिनलैंड में खरीदा आइलैंड, इतना सस्ता कि कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

24 साल के युवक ने फिनलैंड में खरीदा आइलैंड, इतना सस्ता कि कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
नई दिल्ली: आइलैंड...एक ऐसी जगह जहां लगभग हर शख्स अपना कुछ समय जरूर गुजारना चाहता है। ऐसा ही समय गुजारने के लिए 24 साल के एक युवक ने फिनलैंड में एक आइलैंड खरीदा है। इस युवक का नाम ओलिवर रसेल है। ओलिवर फिनलैंड के ही रहने वाले हैं। इन्होंने यह आइलैंड मात्र 36 हजार डॉलर यानी करीब 3 लाख रुपये में खरीदा है। ऐसे में देखा जाए तो इस रसेल ने यह आइलैंड नई कार की आधी से भी कम कीमत में खरीदा है जो काफी सस्ता है। रसेल का प्लान इस आइलैंड पर एक कॉटेज बनाने का है ताकि वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ समय गुजार सकें।
काफी शांत है यह आइलैंड
बिजनेस इनसाइडर में प्रकाशित खबर के मुताबिक रसेल ने बताया कि यह आइलैंड काफी शांत है। रसेल ने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड हेलेना टोमाजेवस्का के साथ इसी साल फरवरी में पहली बार इस आइलैंड पर आए थे। उस समय यह बर्फ से कवर था। वे एक जमी हुई झील को पार करते हुए 150 फुट पैदल चलकर जब समतल जगह पर पहुंचे तो उन्हें यहां काफी अच्छा लगा। यह आइलैंड फिनलैंड के 17800 से अधिक आइलैंड में से एक है। इस आइलैंड का एक नाम भी है जिसके बारे में रसेल ने खुलासा नहीं किया है।
Advertisement