8 चौके और 11 छक्के... अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल में जड़ा तूफानी शतक, भारत के लिए T20 में ठोकी जॉइंट फास्टेस्ट सेंचुरी

8 चौके और 11 छक्के... अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल में जड़ा तूफानी शतक, भारत के लिए T20 में ठोकी जॉइंट फास्टेस्ट सेंचुरी
नई दिल्ली: हाल ही में त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 28 गेंदों पर शतक जड़कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वह भारत की तरफ से टी20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। लेकिन अब उनके साथ भारत के लिए टी20 खेलने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। अभिषेक ने भी 28 गेंदों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सेंचुरी लगा दी है। वह संयुक्त रूप से भारत के लिए टी20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले उर्विल पटेल के साथ दूसरे खिलाड़ी भी अभिषेक शर्मा बन गए हैं। टी20 में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, उन्होंने 27 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।
Advertisement