भोपाल के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में मध्य प्रदेश राजपूत समाज संस्था ने 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी आर एस भदौरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर चाय-नाश्ता किया और गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में राजपूत समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और समाज के सदस्य शामिल हुए। यह आयोजन राजपूत समाज की एकता और राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करने वाला रहा।











