मार्नस लाबुशेन- 187 बॉल
ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 187 गेंदों का सामना किया है। लेकिन एक बार भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 64 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 121 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में वह सिर्फ 4 ही चौके मार पाए हैं।
इमाम उल हक- 162 गेंद
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उक हक भी लिस्ट में हैं। इमाम इस साल पावरप्ले में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने 21 चौके मारे हैं लेकिन एक भी छक्का नहीं मार पाए। अभी तक 5 मैच में उनके नाम 150 रन हैं।
मेहदी हसन मिराज- 158 गेंद
बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भी वर्ल्ड कप 2023 में एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। 5 मैच में उनके नाम सिर्फ 69 की स्ट्राइक रेट से 109 रन हैं। पहले ही मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत रहा है।
कॉलिन एकरमैन- 150 गेंद
नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन भी वर्ल्ड कप 2023 में गेंद को मैदान से बाहर नहीं भेज पाए हैं। 4 मैच में उन्होंने 127 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया। लेकिन उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 14 चौके मारे हैं। लेकिन 150 गेंद खेलने के बाद भी छक्का नहीं मार पाए।
तौहीद हृदय- 121 गेंद
तौहीद हृदय को बांग्लादेश की क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। वर्ल्ड कप के शुरुआती 4 मैच में उन्हें खेलने के मौका मिला लेकिन पूरी तरह फेल रहे। 4 मैच की तीन पारी में उन्होंने 56 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ दो ही चौके शामिल हैं। छक्का मारने की बात तो काफी दूर की है।
कुसल परेरा- 109 गेंद
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वनडे क्रिकेट में वह 92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में परेरा अभी तक 14 चौकों कीम ददे से 4 मैच में 90 रन ही बना पाए हैं। इसमें एक ही मैच में 78 रनों की पारी है











