ग्वालियर जिले में हुआ 68 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से चार प्रतिशत ज्यादा

ग्वालियर जिले में हुआ 68 प्रतिशत मतदान, पिछली बार से चार प्रतिशत ज्यादा
ग्वालियर । विधानसभा चुनाव-2023 में इस बार महिलाएं उत्साहित दिखीं। पिछली बार की तुलना में इस बार 24 हजार महिला मतदाता बढ़ीं हैं। इस बढ़त में डबरा की महिलाओं ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर ग्वालियर ग्रामीण है। इस चुनाव में जिले में लगभग चार प्रतिशत मतदान बढ़ा है, जिसमें ग्रामीण और डबरा विधानसभा ने शहरी विधानसभाओं को पीछे छोड़ दिया। भाजपा और कांग्रेस की महिला केंद्रित योजनाओं का असर मानें तो भाजपा का लाड़ली बहना फैक्टर काम कर सकता है, तो कांग्रेस के लिहाज से बढ़े महिला मतदान में सभी को लाड़ली बहना का लाभ दिए जाने का फैक्टर आकर्षित करे इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस बार मतदान प्रतिशत की बात करें तो सभी विधानसभाओं में पुरुष मतदान ही आगे रहा। ग्वालियर ग्रामीण में जमकर मतदान हुआ, जिस कारण यहां आठ प्रतिशत मतदान पिछली बार की तुलना में अधिक हुआ है।
  • ग्वालियर ग्रामीण: में पुरुष 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े, महिला 5.5 प्रतिशत बढ़ीं, कुल मतदान 8 प्रतिशत बढ़ा
  • ग्वालियर: पुरुष 11 प्रतिशत बढ़े, महिला एक प्रतिशत भी अंतर नहीं, कुल मतदान 2.23 बढ़ा
  • पूर्व: पुरुष 2 प्रतिशत घटे, महिला मतदाता 33 प्रतिशत बढीं, कुल मतदान 1.16 प्रतिशत कम हुआ
  • दक्षिण: पुरुष 4.25 प्रतिशत बढ़े, महिला 3.10 प्रतिशत बढ़ीं, कुल मतदान 2.77 प्रतिशत बढ़ा
  • भितरवार: पुरुष 5.77 प्रतिशत बढ़े, महिला 0.16 प्रतिशत कम हुईं, कुल मतदान 4 प्रतिशत बढ़ा
  • डबरा: पुरुष 6 प्रतिशत, महिला 6.72 प्रतिशत बढ़ीं, कुल मतदान 5.46 प्रतिशत बढ़ा

सुबह 9 बजे मतदान का प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदान

14-ग्वालियर ग्रामीण 12.51 12.43 11.93

15-ग्वालियर 10.51 7.13 8.91

16-ग्वालियर पूर्व 8.76 5.79 7.36

17-ग्वालियर दक्षिण 10.13 6.66 8.46

18-भितरवार 12.84 12.48 12.67

19-डबरा 12.14 8.88 10.54

सुबह 1 बजे मतदान का प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदान

14-ग्वालियर ग्रामीण 45.03 42.10 43.67

15-ग्वालियर 40.34 32.35 36.57

16-ग्वालियर पूर्व 34.84 26.14 30.73

17-ग्वालियर दक्षिण 32.00 25.00 28.00

18-भितरवार 42.77 39.59 41.15

19-डबरा 44.53 35.15 40.09

सुबह 5 बजे मतदान का प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला कुल मतदान

14-ग्वालियर ग्रामीण 70.70 70.11 70.43

ग्वालियर 62.74 61.51 62.15

ग्वालियर पूर्व 55.68 52.92 54.38

ग्वालियर दक्षिण 52.00 50.00 51.00

भितरवार 67.87 68.91 68.21

डबरा 68.66 65.16 67.00

इस बार और पिछली बार: विधानसभा चुनाव के आंकड़े

2023 में मतदान प्रतिशत 2018 में मतदान प्रतिशत

विधानसभा क्षेत्र पु्रुष महिला कुल मतदान पुरुष महिला कुल

14-ग्वालियर ग्रामीण 74.43 71.53 73.08 63 66 65

15-ग्वालियर 66.11 61.64 65.23 55 61 63

16-ग्वालियर पूर्व 59.06 56.47 57.84 61 57 59

17-ग्वालियर दक्षिण 66.25 61.10 63.77 62 58 61

18-भितरवार 76.77 72.84 74.93 71 73 71

19-डबरा 74.92 69.72 72.46 69 63 67

Advertisement