रोहित-विराट सहित टीम इंडिया के 6 धाकड़ खिलाड़ी, जो अगला विश्व कप शायद ही खेल सकें

रोहित-विराट सहित टीम इंडिया के 6 धाकड़ खिलाड़ी, जो अगला विश्व कप शायद ही खेल सकें
कहते हैं उम्र तो सिर्फ एक नंबर है, लेकिन खेल में अगर आपको लंबे समय तक खेलना है तो फिट रहना होगा और शानदार प्रदर्शन करना होगा। मौजूदा विश्व कप खेलने वाला हर भारतीय खिलाड़ी फिट है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि अधिकतर खिलाड़ी अगले विश्व कप का हिस्सा हों ही। इसके पीछे सिर्फ फिटनेस एक वजह नहीं है। खिलाड़ी की फॉर्म, तीनों फॉर्मेट का प्रेशर... और भी बहुत कुछ। सुपरफिट एमएस धोनी अभी तक आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे ही मौजूद विश्व कप के फाइनल में हारने वाली टीम के कई खिलाड़ी शायद ही अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलते दिखें।

रवचंद्रन अश्विन- 37 साल

अश्विन 37 साल के हो गए हैं। अब उनकी गिनती टेस्ट स्पेशलिस्ट के तौर पर होती है। हालांकि, यह उनकी किस्मत ही है कि उन्हें टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप में मौका मिला।

रविंद्र जडेजा- 34 साल

रविंद्र जडेजा 34 साल के हैं। अगले विश्व कप तक 38 साल के हो जाएंगे। उनकी फॉर्म कैसी रहती है इस बात पर सबकुछ निर्भर करेगा। फिलहाल उनके जैसा फील्डर दुनिया में बहुत कम हैं।

मोहम्मद शमी- 33 साल

मोहम्मद शमी का इसी विश्व कप में बड़ी मुश्किल से सिलेक्शन हुआ। पेसर के लिए उम्र के साथ अपनी गेंदों में धार और फिटनेस बनाए रखना मुश्किल होता है। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन लंबे समय तक खेले, लेकिन वे एक ही फॉर्मेट खेलते थे। यहां शमी के लिए मुश्किल होगी।

शार्दुल ठाकुर- 32 साल

शार्दुल ठाकुर की उम्र कम है, लेकिन वह उस लेवल पर अधिक प्रभावी नहीं दिखते। अगर भारत के पास बेहतर विकल्प होता तो शायद वह विश्व कप टीम में भी नहीं होते।

विराट कोहली- 35 साल

विराट कोहली सुपर फिट हैं, लेकिन उनकी भी उम्र अब 35 हो गई है। तीनों फॉर्मेट के प्रेशर को झेलते हुए अगला विश्व कप खेला मुश्किल टास्क है। हालांकि, भारत का हर फैन चाहेगा कि रोहित और विराट कोहली जोड़ी अगला विश्व कप खेले।

रोहित शर्मा- 36 साल

कप्तान रोहित शर्मा 36 साल के हैं। जब अगला विश्व कप 2027 में साउथ अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा। उस वक्त तक रोहित 40 से अधिक उम्र के हो जाएंगे।
Advertisement