राहुल द्रविड़- 2004
झूलन गोस्वामी- 2007
झूलन गोस्वामी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला हैं। 2007 में उन्होंने यह अवॉर्ड जीता था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिसा स्टैंलेकर और इंग्लैंड की क्लेयर टेलर को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता था।
सचिन तेंदुलकर- 2010
रविचंद्रन अश्विन- 2016
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 2016 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। अश्विन यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले पुरुष गेंदबाज बने। उस साल टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अश्विन के खाते में आया था।
विराट कोहली- 2017 और 2018
विराट कोहली दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले एकमात्र भारतीय है। 2017 के साथ ही उन्होंने 2018 में यह अवॉर्ड जीता। 2018 में तो विराट ने वनडे और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।
स्मृति मंधाना- 2018 और 2021
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं। 2018 के बाद उन्होंने 2021 में भी अवॉर्ड को जीता। एलिस पेरी और नैट सीवर ब्रंट के साथ वह सबसे ज्यादा दो बार अवॉर्ड जीतने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं।











