Select Date:

देश में कोरोना से 24 घंटे में 6 मौतें:अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती लड़की की मौत

Updated on 02-06-2025 01:31 PM

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3976 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 10 दिन में 15 गुना मामले बढ़े हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1435 केस हैं। महाराष्ट्र एक्टिव मामलों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 506 मरीज हैं।

कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं। सोमवार को अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती लड़की और 47 साल की महिला की कोरोना से जान गई। इससे पहले रविवार को दिल्ली में 22 साल की लड़की और तमिलनाडु में 25 साल के लड़के की कोरोना से मौत हुई थी।

लगातार बढ़ते केसों के बीच कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और स्वच्छता का खास ध्यान रखने की अपील की। बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। राज्य में 253 एक्टिव केस हैं।

केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां पूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा- स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क हैं। सभी राज्यों के हालात पर नजर रख रहे हैं। हमने संबंधित सचिवों और मंत्रियों से बातचीत की है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बने ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड इत्यादि की समीक्षा हो चुकी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां जारी हैं।

मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड का पहला केस मिला 

मिजोरम में 30 मई को 2 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस तरह का आखिरी मामला सामने आने के 7 महीने बाद कोविड के केस मिले। मिजोरम में कोविड-19 का आखिरी मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था, उस दौरान राज्य में 73 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने बताया कि मरीजों का इलाज आइजोल के पास फल्कोन में जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ZMCH) में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) ने लोगों से न घबराने की बात कही है।

IDSP ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र में 10 हजार से ज्यादा कोविड टेस्ट

महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि 31 मई को कोविड के 68 नए मामले सामने आए। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक 411 केस मिले हैं। जनवरी से अब तक राज्य में 10,324 कोविड-19 टेस्ट किए गए, जिसमें 681 कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

इधर जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के दो मामले सामने आए थे। दोनों मरीज केरल के रहने वाले हैं और श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंच गए हैं। वह दो दिन के हिमाचल दौरे पर आए हैं। उप-राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में शिमला के अन्नाडेल के लिए आए। यहां…
 06 June 2025
बच्चे नए जमाने के हैं। बिना किसी जानकारी के दोनों ने घूमने जाने का तय कर लिया। पूरी गलती बच्चों की है। शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं…
 06 June 2025
बिहार के बक्सर के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव (46) शहीद हो गए हैं। उधमपुर आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।बक्सर के…
 06 June 2025
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई गई। सुबह 8 बजे अकाल तख्त साहिब पर अरदास हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल…
 06 June 2025
बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके घर पर मीठी नदी घोटाले से…
 06 June 2025
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई…
 05 June 2025
हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग…
 05 June 2025
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो…
 05 June 2025
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधा…
Advertisement