प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह पिछले कई सीजन से रन बना रहे हैं। लगातार दो सीजन 300+ रन बनाने के बाद इस बार उन्होंने 500 का आंकड़ा पार कर दिया। 32 की औसत और 342 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 549 रन ठोके। इसके साथ ही वह बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं।
वैभव अरोड़ा
केकेआर के वैभव अरोड़ा इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड तेज गेंदबाज रहे। वह नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवाने की क्षमता रखते हैं। 12 मैचों में उन्होंने 17 बल्लेबाजों का शिकार किया। पिछले सीजन भी मिचेल स्टार्क के साथ उन्होंने नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था।
शशांक सिंह
शशांक सिंह फिनिशर की भूमिका के लिए परफेक्ट खिलाड़ी हैं। वह नंबर-5 या 6 पर आकर विस्फोटक बैटिंग कर सकते हैं। लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में उनका बल्ला बोला। इस सीजन उन्होंने 153 की स्ट्राइख रेट और 50 की औसत से 350 रन ठोके।
यश दयाल
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने इस सीजन कमाल की बॉलिंग की। नई गेंद के साथ ही डेथ ओवर में उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान किया। रिंकू सिंह से 5 गेंद पर 5 छक्के खाने से पहले ही उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिली चुकी है लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए।
दिग्वेश राठी
दिग्वेश राठी का डेब्यू आईपीएल सीजन विवादों से भरा रहा। अपने सिलेब्रेशन की वजह से उन्हें बैन भी झेलना पड़ा। लेकिन प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने रवि बिश्नोई से ज्यादा छाप छोड़ी। सिर्फ 8.25 की इकोनॉमी से रन देकर लखनऊ के इस स्पिनर ने 14 विकेट लिए।











