5 सितंबर 2025

5 सितंबर 2025
वारः शुक्रवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: भाद्रपद मास- शुक्ल पक्ष, तिथि: त्रियोदशी रहेगी. चंद्र राशिः मकर रहेगी. चंद्र नक्षत्र: श्रवण रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उसके बाद धनिष्ठा रहेगा. योग: शोभन दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक उसके बाद अतिगंड योग रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6 बजकर 4 मिनट से रात 11 बजकर 37 मिनट तक. अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक. दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं. सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर. सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 32 मिनट पर. राहूकालः सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक. तीज/त्योहार: शिक्षक दिवस, डॉ राधाकृष्ण जयंती,विश्व शांति दिवस. भद्राः नहीं हैं. पंचकः नहीं है.
आज का दिशा शूल : शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा जिसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त
चर चौघड़िया – 6:04 बजे से 7:37 तक.
लाभ चौघड़िया- सुबह 7:37 बजे से 9:11 तक.
अमृत चौघड़िया – सुबह 9:11 बजे से 10:44 तक.
शुभ चौघड़िया – दोपहर 1:51 बजे से 3:25 तक.
चर चौघड़िया – शाम 4:58 बजे से 6:32 तक.
आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया- रात 9:25 बजे से 10:51 तक.
शुभ चौघड़िया – रात 12:18 बजे से 1:44 तक.
अमृत चौघड़िया – रात 1:44 बजे से 3:12 तक.
चर चौघड़िया – रात 3:12 बजे से सुबह 4:37 तक.
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.

Advertisement