5 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस ने बेंच पर बैठाकर रिलीज कर दिया, अब दूसरी टीमों के लिए मचा रहे तहलका
Updated on
21-04-2025 01:51 PM
मुंबई इंडियंस का टैलेंट स्काउट काफी मजबूत है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक उसी की वजह से भारतीय क्रिकेट को मिले। हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा लेकिन किसी वजह से खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वो खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अन्य-अन्य टीमों का हिस्सा हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम आपको 5 ऐसे ही नाम बताते हैं।
निकोलस पूरन
निकोलस पूरन का आईपीएल डेब्यू 2019 में हुआ है। अभी तक वह 81 पारियों में 34 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 2137 रन मार चुके हैं। पूरन इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं। आईपीएल 2017 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टीम ट्रॉफी जीती लेकिन पूरन को एक भी मैच में मौका नहीं मिला।
जोश हेजलवुड
इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में शामिल हैं। 2020 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। 35 मैचों में वह 47 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2014 की नीलामी में मुंबई ने उन्हें खरीदा था। पूरी सीजन वह बेंच पर बैठे रहे और एक भी मैच नहीं मिला।
अक्षर पटेल
आईपीएल 2025 में दिल्ली की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल के पास आईपीएल की ट्रॉफी है। 2014 में पंजाब के लिए डेब्यू करने से पहले अक्षर 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम में थे। तब फ्रेंचाइजी ने अपना पहला खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में सब्स्टिट्यूट प्लेयर के रूप में फील्डिंग करते हुए अश्विन का कैच भी लिया था।
जितेश शर्मा
पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब आरसीबी के लिए खेल रहे जितेश शर्मा भी कभी मुंबई इंडियंस में थे। वह भी आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। जितेश भारत के लिए भी खेल चुके हैं। वह 2016 और 2017 सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ थे।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को 17 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2012 के लिए साइन किया। उस समय प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह जैसे स्पिनर टीम के पास थे। कुलदीप को एक मैच में भी मौका नहीं मिला। 2014 में वह केकेआर से जूझ गए। आईपीएल 2025 में कुलदीप पर्पल कैप की रेस में चल रहे।
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम कमाल करने लगी है। टीम ने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल…
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज सचिन तेंदुलकर 51 साल के हो गए हैं। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस हर साल 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन…
नई दिल्ली: पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भारत आने से इंकार कर दिया है। अरशद नदीम 2024 ओलंपिक के जैवलिन चैंपियन हैं। अरशद…
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 42वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह टक्कर बेंगलुरु के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर यह हमला हुआ।…
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हुए आईपीएल मैच में ईशान किशन का अजीबोगरीब आउट होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, जिन्होंने…
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। राजस्थान लगभग प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुका है। टीम को इस सीजन…
नई दिल्ली: 14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल डेब्यू हुआ। राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया।…