5 खिलाड़ी जिनसे श्रीलंका दौरे पर सचेत रहेगी टीम इंडिया, टी20 में खराब कर सकते हैं खेल

5 खिलाड़ी जिनसे श्रीलंका दौरे पर सचेत रहेगी टीम इंडिया, टी20 में खराब कर सकते हैं खेल
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था तो श्रीलंका की टीम उस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। इसके बाद भी भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर बचकर रहना पड़ेगा। चंद दिनों पहले ही श्रीलंका के टी20 लीग खत्म हुई है। इसमें श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं भारत के प्रमुख खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद से आराम कर रहे हैं। हम आपको आज उन 5 श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बारे में बनाने जा रहे हैं तो टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

​अविष्का फर्नांडो​

लंका प्रीमियर लीग में अविष्का फर्नांडो का बल्ला खूब बोला है। 10 पारियों में उन्होंने 5 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उन्होंने ये रन 163 की स्ट्राइक रेट से बनाए। टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है लेकिन हालिया फॉर्म की वजह से भारत को उनसे बचकर रहना होगा।

​पाथुम निसांका​

पाथुम निसांका अभी श्रीलंका के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने इसी साल वनडे में दोहरा शतक लगाया था। लंका प्रीमियर लीग में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की थी और शतक भी लगाया था। हालांकि आखिरी 6 मैच में एक बार ही दहाई का आंकड़ा छू पाए लेकिन भारत को उनसे खतरा होगा।

​वानिंदु हसरंगा​

लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा दुनिया के टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। गेंद के साथ ही वह बल्ले से निचले क्रम में टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने बेस्ट प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही किया है। 2021 के दौरे पर उन्होंने 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

​दासुन शनाका​

दासुन शनाका श्रीलंका के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह गेंद के साथ ही बल्लेबाज से टीम इंडिया को जख्म दे सकते हैं। हाल में ही खत्म हुए लंका प्रीमियर लीग के दौरान वह गेंद से काफी प्रभावी रहे थे।

​मथीशा पथिराना​

मथीशा पथिराना को आईपीएल में खेलने का अनुभव है। यही वजह है कि वह भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे से जानते हैं। पथिराना के पास सटीक यॉर्कर है। इससे वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। इसके साथ ही धीमी गति की गेंद से भी वह बल्लेबाजों को छकाते हैं।

Advertisement