5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने वनडे में डाला है सबसे महंगा स्पेल, एक बॉलर का नाम दो बार

5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने वनडे में डाला है सबसे महंगा स्पेल, एक बॉलर का नाम दो बार
क्रिकेट में रिकॉर्ड दो प्रकार के होते हैं। एक रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो हर कोई बनाना चाहता है। दूसरी तरफ कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी होते हैं। इन रिकॉर्ड को कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उनके नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड जल्द से जल्द कोई तोड़ दे। इसमें भी एक रिकॉर्ड सबसे महंगा स्पेल डालने का है। हम आपको आज भारत के लिए वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने का भारतीय रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवी ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 106 रन खर्च कर दिए थे। उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 438 रन बनाए थे।

भुवनेश्वर कुमार के अलावा आर विनय कुमार ने भी भारत के लिए एक वनडे मैच में 100 से ज्यादा रन दिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में बेंगलुरु में खेले गए वनडे में 9 ओवर में ही 102 रन खर्च किए थे। इसी मैच में रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी।

टॉप-3 में भुवनेश्वर कुमार का नाम दो बार है। 2017 में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में हुआ था। उस मैच में भुवी ने 10 ओवर में 92 रन दिए थे। हालांकि इसके बाद भी भारत को उस मुकाबले में जीत मिली थी।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 के सिडनी वनडे में लेग स्पिनर चहल ने 89 रन खर्च कर दिए थे। उस मैच में स्टीव स्मिथ ने सिर्फ 66 गेंद पर 105 रनों की पारी खेली थी। भारत को उस मैच में 66 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।


भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल जहीर खान लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। जहीर ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट वनडे में 10 ओवर में 88 रन दिए थे। उस मैच में भारत ने 414 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने भी 411 रन बना दिए थे।




Advertisement