क्रेग ब्रेथवेट- वेस्टइंडीज
क्रेग ब्रेथवेट वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टी20 में सबसे विस्फोटक माने जाते हैं। इसके बाद भी क्रेग ब्रेथवेट अपने करियर में घरेलू टी20 मैच भी नहीं खेल पाए। वह अभी तक 100 टेस्ट खेल चुके हैं।
दिमुथ करुणारत्ने- श्रीलंका
श्रीलंका के लिए दिमुथ करुणारत्ने ने अपने करियर में 100 टेस्ट के साथ ही 50 वनडे मुकाबले खेले। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 8500 से ज्यादा रन है। हालांकि इसके बाद भी टी20 इंटरनेशनल में कभी खेलने का मौका नहीं मिल पाया।
अजहर अली- पाकिस्तान
अजहर अली पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में एक रहे हैं। उनके नाम टेस्ट में दोहरा शतक है। टी20 के घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 49 मैचों में 985 रन ही बनाए। यही वजह है कि कभी इंटरनेशनल टी20 खेलने का मौका नहीं मिला।
चेतेश्वर पुजारा- भारत
भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी कभी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेल पाए। 103 टेस्ट में पुजारा के नाम 7195 रन हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने एक शतक भी लगाया है। इसके बाद भी इंटरनेशनल मैचों में मौका नहीं मिला।
नील वैगनर- न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने टेस्ट में 260 विकेट लिए। घरेलू टी20 मैचों में उन्होंने 103 शिकार किए। इसके बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें सिर्फ टेस्ट में मौका मिला। अपने करियर में वह वनडे मैच भी नहीं खेल पाए।











