जूलियन अल्फ्रेड (सेंट लूसिया)
22 वर्षीय जूलियन अल्फ्रेड सेंट लूसिया से हैं। माना जा रहा है कि वह विश्व चैंपियन बन सकती हैं। अल्फ्रेड के पास 2001 में यूक्रेन की झन्ना पिंटुसेविच-ब्लॉक के बाद विश्व 100 मीटर चैंपियन बनने वाली पहली गैर-जमैका या अमेरिकी महिला बनने की प्रतिभा है। उन्होंने पिछले साल दो बार के ओलिंपिक 100 मीटर चैंपियन एलेन थॉम्पसन-हेरा के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीते हैं। 2018 में यूथ ओलिंपिक खेलों में भी सिल्वर मेडल जीती हैं। उसने हंगरी में अमेरिकी 100 मीटर चैंपियन शा'कैरी रिचर्डसन को हराया और मोनाको डायमंड लीग मीट में 200 मीटर में शेरिका जैक्सन के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। इस बार वह दोनों ही रेस जीतने की दावेदार हैं।
जेडन हिबर्ट (जमैका)
वह सिर्फ 3 साल के थे जब उनके देश के उसेन बोल्ट ने अपना पहला ओलिंपिक 100 मीटर खिताब जीता था। अब यही कारनामा ट्रिपल जंप में करने को तैयार 18 वर्षीय जेडन दुनिया बदलना चाहते हैं। वह फिलहाल विश्व अंडर -20 चैंपियन हैं। उनके लिए अब तक 2023 शानदार रहा है। उन्होंने मार्च में 17.54 मीटर के जर्मनी के वोल्कर माई के 38 साल पुराने अंडर-20 विश्व आउटडोर रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद हिबर्ट ने सीनियर्स के खिलाफ खुद को टेस्ट किया और मोनाको डायमंड लीग मीट में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अर्कांसस विश्वविद्यालय में उनके वर्तमान कोच ट्रैविस जियोफर्ट को उनकी क्षमता पर कोई संदेह नहीं है। जियोफर्ट ने कहा- वह विनम्र है। ट्रैक पर आग लगाने की क्षमता रखता है।
शेरिका जैक्सन (जमैका)
जमैका के पुरुष भले ही 100/200 मीटर दौड़ की शीर्ष तालिका से फीके पड़ गए हों, लेकिन जैक्सन ने केवल महिला रेसरों का झंडा बुलंद रखा है। 400 मीटर में एक सफल करियर के बाद उन्होंने 100 और 200 में भी गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2015/2019 विश्व चैंपियनशिप और 2016 ओलिंपिक में वन-लैप दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीते। 29 वर्षीय खिलाड़ी मौजूदा 200 मीटर चैंपियन के रूप में बुडापेस्ट में हैं और जमैका की नंबर एक, लेकिन उम्रदराज शेली-एन फ्रेजर-प्राइस को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। वह अपनी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और मोनाको डायमंड लीग में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद यहां पहुंची हैं। जिद्दी स्वभाव की इस रेसर को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।
कीली हॉजकिन्सन (ग्रेट ब्रिटेन)
बेहद खूबसूरत कीली हॉजकिन्सन के बारे में शोर इतना है कि लगता है वह सीनियर एथलीट होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ब्रिटिश 800 मीटर धाविका ने सिर्फ 21 वर्ष की में वह सबकुछ हासिल कर लिया है, जिसका सपना कोई भी एथलीट देखता होगा। पिछले साल एक यूरोपीय आउटडोर खिताब ने लगातार 3 सिल्वर जीते। 2021 ओलिंपिक और और 2022 विश्व फाइनल में एथिंग म्यू से हार गईं, लेकिन इस बार वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। इस रेस के लिए वह पिछले 2 साल से अनवरत प्रैक्टिस कर रही हैं।











