10 गेंद में 48 रन और तूफानी फिफ्टी... करोड़पति वैभव सूर्यवंशी नहीं आयुष म्हात्रे हैं U19 के असली हीरो

10 गेंद में 48 रन और तूफानी फिफ्टी... करोड़पति वैभव सूर्यवंशी नहीं आयुष म्हात्रे हैं U19 के असली हीरो
शारजाह: एसीसी अंडर 19 एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और जापान के बीच शारजाह के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जापान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हाात्रे पारी का आगाज करने के लिए आए। राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदे गए वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। 13 साल के सूर्यवंशी सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 1 रन बनाया था। लेकिन उनके जोड़ीदार आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको काफी इम्प्रेस किया। वैभव को जब से आरआर ने खरीदा है, तब से सबकी नजरें उनपर हैं। लेकिन आईपीएल में बिकने के बाद से सूर्यवंशी कुछ बड़ा नहीं कर पाए हैं।
Advertisement