भोपाल। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो मे 19वीं एशियन गेम्स-2022 की शुरूआत होगी। इस बार एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स को स्थगित किया गया था।
चीन के हांग्जो में होने वाले 19वीं ऐशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के 19 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश के (अकादमी के बाहर के) 11, स्पोर्टस ऑथारिटी ऑफ इंडिया (साई) के तीन, मध्यप्रदेश खेल अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ी तथा तीन खिलाड़ी जो अकादमी के एसोसिएट मेम्बर है भारतीय टीम में शामिल है।
चयनित मप्र अकादमी के खिलाड़ी
एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के सबसे ज्यादा वाटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। केनो सलालम में शुभम केवट, शिखा चौहान, हितेश केवट, विशाल वर्मा। सेलिंग में नेहा ठाकुर, शीतल वर्मा, हर्षिता तोमर। कयाकिंग-कनोईंग में अर्जुन सिंह, नीरज वर्मा, शिवानी वर्मा, कावेरी, ओ विनीता देवी, प्राची यादव और मनीषा कौरव (दोनो पेरा केनो)। रोईंग में रूक्मणी दांगी। घुड़सवारी में मध्यप्रदेश अकादमी के राजू सिंह और सुदिप्ती हजेला का चयन एशियन गेम्स के लिये किया गया है। शूटिंग ईवेंट में मध्यप्रदेश अकादमी के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी के कपिल परमार जूडो (दृष्टिबाधित केटेगरी) खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के दो एसोसिएट मेम्बर दीक्षा और सपना बर्मन भारतीय एथलेटिक्स दल का हिस्सा होंगी।
इस वर्ष आयोजित हो रहे एशियन गेम्स मे अकादमी के बाहर के 11 मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे अद्धेत पात्रे (स्वीमिंग), आध्या तिवारी, जय मीणा, तुषिता सेन और आदित्य दुबे (सभी साप्ट टेनिस), अंजुल नामदेव और रोहित यादव (वूशु), दमिता देवी (क्याकिंग कनोईंग), रोहिणी कलाम (जी-जुत्सु), ज्योति चौहान (महिला फुटबॉल), आवेश खान (क्रिकेट), भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्पोर्ट्स ऑथेरिटी ऑफ इंडिया की तुलिका और अवतार सिंह (जूडो) तथा सोनिया देवी पहीरेमबाम (कयाकिंग - कनोईंग) मे चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश अकादमी के सात पूर्व खिलाड़ियों का भी भारतीय टीम मे चयन हुआ है। इसमें महिला हॉकी टीम मे मोनिका, सुशीला चानु, इशिका, विष्णु देवी तथा पुरूष हॉकी मे विवेक सागर और नीलाकांता शर्मा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स 2022 में करेंगे।











