Select Date:

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी:खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, विवाद से बचने के लिए जत्थेदार ने अरदास के बीच दिया संदेश

Updated on 06-06-2025 02:02 PM

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई गई। सुबह 8 बजे अकाल तख्त साहिब पर अरदास हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल सिंह भिंडरांवाला के पोस्टर लेकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने विवाद से बचने के लिए अरदास के बीच ही कौम के नाम संदेश दिया। उन्होंने कौम के नाम संदेश में कहा कि सिख एक झंडे के तले अपनी मांगों की लड़ाई लड़ें। इसके साथ सिख बंदियों और बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की बात करें।

हालांकि ये संदेश अरदास के बाद दिया जाता है। दरअसल, कुछ दिन पहले दमदमी टकसाल ने कहा था कि नए कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को जनता व सिख संगठनों से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए उन्हें ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश नहीं देने दिया जाएगा।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने अकाल तख्त सचिवालय के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सरबत खालसा के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड को अकाल तख्त पर जाने से रोक दिया गया। इसका उन्होंने विरोध किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटे।

इसलिए हुआ था ऑपरेशन ब्लू स्टार पंजाब में 1980 के दशक में उग्रवाद तेजी से बढ़ रहा था और इसकी अगुवाई जरनैल सिंह भिंडरांवाला कर रहा था। खालिस्तान के नाम से अलग स्टेट की डिमांड भी उसी समय उठी। भिंडरांवाला अपनी सारी एक्टिविटी अमृतसर में गोल्डन टेंपल से चला रहा था। उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, जिनकी सरकार ने भिंडरांवाला को खत्म करने के लिए 1 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू किया। 8 दिन चले इस ऑपरेशन में आर्मी ने भिंडरांवाला को मार गिराया। तब से हर साल 6 जून को कट्टरपंथी लोग गोल्डन टेंपल में जमा होकर ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंच गए हैं। वह दो दिन के हिमाचल दौरे पर आए हैं। उप-राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में शिमला के अन्नाडेल के लिए आए। यहां…
 06 June 2025
बच्चे नए जमाने के हैं। बिना किसी जानकारी के दोनों ने घूमने जाने का तय कर लिया। पूरी गलती बच्चों की है। शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं…
 06 June 2025
बिहार के बक्सर के रहने वाले जवान सुनील सिंह यादव (46) शहीद हो गए हैं। उधमपुर आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को उनका निधन हो गया।बक्सर के…
 06 June 2025
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी मनाई गई। सुबह 8 बजे अकाल तख्त साहिब पर अरदास हुई। इसके बाद लोगों ने हाथों में जरनैल…
 06 June 2025
बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके घर पर मीठी नदी घोटाले से…
 06 June 2025
मौसम विभाग ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वाेत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई…
 05 June 2025
हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह तक बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर हल्के हिमपात से मौसम ठंडा बना रहा। मगर आज से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। मौसम विभाग…
 05 June 2025
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो…
 05 June 2025
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार एक दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों से सीधा…
Advertisement