4 नवंबर 2025

4 नवंबर 2025
विक्रम संवत- 2082, मास- कार्तिक,पक्ष- शुक्ल, दिन- मंगलवार, ऋतु- हेमंत, नक्षत्र- रेवती और अश्विनी, करण- गर और वणिज, सूर्योदय - 6:37 AM, सूर्यास्त - 5:43 PM, चन्द्रोदय - Nov 04 4:42 PM, चन्द्रास्त - Nov 05 6:04 AM.

शुभ मुहूर्त :

सुबह 09:24 से 10:47 तक.
सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 तक.
दोपहर 11:48 से 12:32 तक.
दोपहर 12:10 से 01:33 तक.
दोपहर 02:56 से 04:19 तक.

अशुभ समय :

कुलिक - 12:10 PM – 1:33 PM.
दुर्मुहूर्त - 08:50 AM – 09:35 AM और 10:53 PM – 11:44 PM.
वर्ज्यम् - 06:08 AM – 07:32 AM.


मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। वैकुंठ चतुर्दशी के पर्व में भगवान शिव के साथ विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव विष्णु को सृष्टि का भार सौंपते हैं। इस दिन वज्र, सिद्धि, शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। 

वैकुंठ चतुर्दशी 2025 पूजा शुभ मुहूर्त : 4 नवंबर, मंगलवार को वैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा।

मंगलवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन अन्य ग्रहों पर नजर डाली जाए तो शनि मीन राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
Advertisement