वाशु भारद्वाज, दुर्ग ।आईएनआईएफडी विद्या विहार नेहरू नगर भिलाई में इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों के लिए हाल ही में पांच दिवसी 3D मॉडल वर्कशॉप समापन किया गया है। वर्कशॉप 21/02/24 से लेकर 27/02/24 तक था। इस वर्कशाप के लिए बतौर एक्सपर्ट आशीष कुमार धोमाना मौजूद थे। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने फर्नीचर डिजाइन में साइज़ और उनके सही स्थान पर रखने के महत्वपूर्ण सिद्धांतों के साथ परिचित हुए। इस वर्कशॉप ने इंटीरियर डिजाइनिंग के छात्रों को रचनात्मकता में एक नई दिशा प्रदान करने में मदद की है, जहां उन्होंने सिखा कि फर्नीचर का सही साइज़ और प्लेसमेंट कैसे असाधारणता और आनंद को बढ़ावा देते हैं। इस वर्कशॉप में कई सारे अलग कांसेप्ट को भी क्लियर किए गए जिससे छात्रों को करियर बिल्डिंग में भी मदद मिलेगी। छात्रों ने डिज़ाइन से रिलेटेड जैसे फर्नीचर, कलर, एरिया डिवीजन, विभिन्न आकारों के क्रिएटिव स्टडी किए और उन्हें व्यवस्थित रूप से प्रयोग करने का मौका मिला। छात्रों ने अपनी अध्ययन को प्रैक्टिकल समय और स्थितियों में लागू करके अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। वर्कशॉप में शिक्षकों और विशेषज्ञों की उपस्थिति ने छात्रों का इस क्षेत्र में गहराई से मार्गदर्शन किया।
छात्रों ने कई थीम बेस्ड प्रोजेक्ट भी बनाए जैसे कि ऑफिस, डुप्लेक्स रेस्टोरेंट ,आइस क्रीम पार्लर ,कॉटेज, विंटेज थीम पब और भी अन्य।पहले उन्होंने पेपर में अपने मॉडल के डिजाइंस बनाए और फिर मेजरमेंट लेकर 3D मॉडल में उतारा। इस वर्कशॉप से छात्र काफी प्रोत्साहित हुए। भावी इंटीरियर डिजाइनर अमरजीत कौर, साक्षी, भव्या, ओशी,कुमकुम, हिजाब, तुषार और सेजल ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया।फार्म के डायरेक्टर विक्रम खंडेलवाल ने बताया कि स्टूडेंट्स का इंटीरियर के प्रति रुझान देखकर वह बेहद प्रभावित हुए और कहा की कौशल विकास ही आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफलता का एक मात्र मंत्र है।











