तकनीकी मोर्चे पर देखें तो इस शेयर का 200 दिन का मूविंग एवरेज 256.94 रुपये पर दर्ज किया गया है। जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 315.63 रुपये है। मौजूदा 384 रुपये की कीमत के साथ यह शेयर 50 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज को पार कर गया है। इससे लंबे समय में एक मजबूत और निरंतर ऊपर की और उछाल का संकेत मिलता है।
जो निवेशक ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट सेगमेंट में कोई स्मॉल कैप स्टॉक खोज रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा शेयर है, जो लॉन्ग टर्म में बढ़िया रिटर्न दे सकता है। आज इस शेयर में भारी खरीदारी कंपनी के अच्छे तिमाही रिजल्ट के चलते देखने को मिल रही है।
Q1FY24 के दौरान कंपनी ने अपने रेवेन्यू में 27.81% की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की थी, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 749 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का परिचालन लाभ भी 44.77 फीसदी की अच्छी उछाल के साथ 97 करोड़ रुपये रहा।
इस शेयर ने बीते समय में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर ने पिछले 3 वर्षों में 370 फीसदी रिटर्न दिया है। निवेशक इस पर नजर बनाकर रख सकते हैं।