देश में दौड़ रहीं 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए एक-एक ट्रेन की सारी जानकारी
नई दिल्ली: रेलवे के इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही देश में अब इन ट्रेनों की संख्या 34 पहुंच चुकी है। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। ऐसी पहली ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। अभी इन्हें शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। रेलवे की योजना अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का है। इसी फाइनेंशियल ईयर में स्लीपर वंदे भारत की भी शुरुआत हो सकती है।











