3 साल में 300% रिटर्न, इस टेक शेयर ने किया मालामाल, शानदार रिजल्ट से जारी है तेजी

3 साल में 300% रिटर्न, इस टेक शेयर ने किया मालामाल, शानदार रिजल्ट से जारी है तेजी
नई दिल्ली : 63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 27 नवंबर, 2020 के 94.95 रुपये से बढ़कर 21 नवंबर, 2023 को 383.95 रुपये पर पहुंच गया। यह तीन साल की होल्डिंग अवधि में लगभग 300 फीसदी की ग्रोथ है। तीन साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश आज 4 लाख रुपये हो गए है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 618.71% की वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 12.93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की शुद्ध बिक्री Q2FY24 में 258.87% बढ़कर 158.69 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 44.22 करोड़ रुपये थी।

63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड डिजिटल मार्केट और मार्केटप्लेस बनाने के लिए अगली पीढ़ी के टेक्नोलॉजी वेंचर्स, इनोवेशंस, प्लेटफॉर्म्स और समाधान प्रदान करने में एक ग्लोबल लीडर है। इसका ध्यान हमेशा तकनीकी समाधान प्रदान करने, यूजर्स के अनुकूल वित्तीय प्लेटफॉर्म बनाने और भारत व विदेशों में डिजिटल मार्केटप्लेस बनाने पर रहा है।

आज यह स्टॉक 382.95 रुपये पर खुला। यह 383.95 रुपये के उच्च स्तर और 374.30 रुपये के निम्न स्तर तक गया। यह शेयर वर्तमान में 5% की वृद्धि के साथ 383.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक में 52-सप्ताह का उच्च स्तर 383.95 रुपये और 52-सप्ताह का निम्न स्तर 142.05 रुपये है।
Advertisement