Select Date:

29 मार्च 2024

Updated on 29-03-2024 12:08 PM
*दिन - शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन - उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 
🌤️ *मास - चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 08:36 तक तत्पश्चात अनुराधा*
🌤️ *योग - वज्र रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:11 से दोपहर 12:43 तक*
🌞 *सूर्योदय-06:35*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:51*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - *चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
           
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *30 मार्च 2024 शनिवार को रात्रि 10:47 से 31 मार्च, रविवार को रात्रि 09:53 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है। वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।

🌷 *रंग पंचमी* 🌷
👉🏻 *हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष (गुजरात अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष) की पंचमी पर रंग पंचमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 30 मार्च को रंग पंचमी पड़ रही है। रंग पंचमी के दिन आसमान में गुलाल उड़ाने की परंपरा हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इस पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। रंग पंचमी का त्योहार नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता पाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन लोग ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ उपाय करते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में बरकत होती है। आइए जानते हैं रंग पंचमी के खास उपाय*
➡️ *1. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी धन संपत्ति, ऐश्वर्य आदि की देवी हैं। पूजा के समय माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु को लाल गुलाल अर्पित करें। पूजा के समय कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।*
➡️ *2. रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की विधिवत पूजा करें। इसके बाद उन्हें गुलाल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं। प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी को एक साथ पूजा करनी चाहिए।*
➡️ *3. रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में एक सिक्का और हल्दी की पांच गांठें बांधकर पूजा स्थल पर रख दें। फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करके एक घी का दीपक जलाएं। दीपक के शांत होने पर हल्दी और सिक्के की पोटली को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।*
➡️ *4. रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना फलदायी माना गया है। पूजा के समय माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई जैसे बर्फी, बताशा, मिश्री या खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।*

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29, शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102, शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036, ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव,शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे l
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ना करें, नहीं तो आपके कामों में देरी हो सकती हैं। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में आपको खूब लाभ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर जिद या फिर अहंकार को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके वरिष्ठजनों को आपकी बात बुरी लग सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से कार्यक्षेत्र में पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती और आप किसी से बेवजह ना उलझें। किसी के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी,  जिससे आपकी परेशान दूर होंगी और आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्थ होंगे। आपको आज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपके व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कामों में आ रही समस्या को दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कही पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका दिन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपका कोई मित्र यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिन्हें आप अपने भाइयों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी से बहुत ही सोच विचारकर वादा करना होगा, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके मनमाने स्वभाव के कारण आपके आसपास रह रहे लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसमें कुछ समय पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपको किसी दूर रहने परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा, जहां आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप संतान के रीति रिवाजों और शिक्षा पर जोर देंगे। परिवार में आप लोगों को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकते हैं। फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में लगे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप कामों को लेकर भागदौड़ करेंगे, लेकिन आप उसमें अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अत्यधिक काम के कारण सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको आज किसी परिजन से गुप्त धन मिल सकता है, जिसकी आपको मिलने की संभावना कम थी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप जिस पर काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी आपको छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह सुलझता दिख रहा है। आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखें, जो आपको समाज में एक अच्छा स्थान दिलवाएगी। जीवनसाथी की बातों को आपको समझने की कोशिश करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक झगड़े को छोड़कर अपने कामों में आकर बढ़ेंगे। यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले तो उससे आपके कुछ आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। यदि कोई समस्या हो तो डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। आपके कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हे आसानी से मात दे पाएंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। यदि आप बिजनेस में किसी भी योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
🌤️ *दिन - सोमवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष…
 28 April 2024
दिन - रविवार**⛅विक्रम संवत् - 2081**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - ग्रीष्म**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि - चतुर्थी प्रातः 08:21 तक पंचमी**⛅नक्षत्र - मूल प्रातः 04:49 अप्रैल 29 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा**⛅योग- शिव…
 27 April 2024
वारः शनिवार विक्रम संवतः 2081 शक संवतः 1946 माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष तिथि : तृतीया प्रातः 08:18 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी. चंद्र राशि : वृश्चिक राशि रहेगी.…
 26 April 2024
दिन - शुक्रवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष…
 25 April 2024
🌤️ *दिन - गुरूवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️…
 24 April 2024
*दिन - बुधवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*🌤️ *पक्ष…
 23 April 2024
दिन - मंगलवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - पूर्णिमा…
 22 April 2024
🌤️ *दिन - सोमवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि -…
 21 April 2024
 *दिन - रविवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार - 2080)*🌤️ *शक संवत -1946*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - त्रयोदशी…
Advertisement