मामला कोतवाली थाना इलाके के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री का है। बताया जा रहा है कि, प्लांट संचालक का आसपास के गांव वालों से रुपयों की लेन-देन से जुड़ा विवाद था। इसके बाद आसपास के गांव के लोगों ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की।
सूचना पर पहुंची पुलिस तो आरोपी भाग निकले
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग निकले। घायल अमन मित्तल और एक स्टाफ को तत्काल अस्पताल भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गार्ड को मारते हुए प्लांट के अंदर घुसे लोग
प्लांट संचालक अमन मित्तल के भाई नीलेश मित्तल के मुताबिक मंगलवार रात 7:30 बजे हथियार से लैस लोग गार्ड को मारते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। मेरे भाई अमन मित्तल पर हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
संचालक जिला अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक विवाद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। इधर, घटना के बाद अमन मित्तल को उनके बड़े भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। अमन मित्तल की हालत अब स्थिर है।
आगे की जांच जारी पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक लेन-देन के विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले में जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही है।











