27 अगस्त 2025

27 अगस्त 2025
वारः बुधवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः1947, माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष, तिथि: चतुर्थी दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक उसके बाद पंचमी रहेगी. चंद्र राशिः कन्या शाम 7 बजकर 23 मिनट तक उसके बाद तुला रहेगी. चंद्र नक्षत्र: हस्त सुबह 6 बजकर मिनट तक उसके बाद चित्रा रहेगा. योगः शिव दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद शुक्ल रहेगा.
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक . दुष्टमूहर्त: कोई नहीं. सूर्योदयः सुबह 6 बजे. सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 42 मिनट पर. राहूकालः 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक. तीज त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी (स्थापना). भद्रा: दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक . पंचक: नहीं है.
आज का दिशाशूल : बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके बाद ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा (सफेद) तिल खा कर आरंभ कर सकते है .
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया – सुबह 6:00 से 7:35 तक
अमृत चौघड़िया – सुबह 7:35 से 9:11 तक
शुभ चौघड़िया – सुबह 10:45 से दोपहर 12:20 तक.
चर चौघड़िया – दोपहर 3:30 से सायं 5:05 तक.
लाभ चौघड़िया – शाम 5:05 से 6:43 तक.
आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
शुभ चौघड़िया – रात 6:43 से 8:06 तक.
अमृत चौघड़िया -9:30 से 10:56 तक
चर चौघड़िया – रात 10:56 12:20 तक.
लाभ चौघड़िया – रात 3:11 से सुबह 4:33 तक.
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ हैं.
Advertisement