2500 से शुरू हो रहे टिकट
भारत और पाकिस्तान के ग्रुप राउंट मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 30 डॉलर यानी करीब 2500 रुपये है। यह टिकट लेने पर आपको बैठने के लिए कोई सीट नहीं मिलेगा। आपको घास पर बैठकर मुकाबला देखना होगा। सीट पाने के लिए कम सम कम आपको 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे। भारत और पाकिस्तान के मैच का सबसे महंगा टिकट करीब 25 हजार रुपये का है।दूसरे मैचों के टिकट काफी सस्ते
भारत और पाकिस्तान का अलावा अन्य मैचों के टिकट इससे काफी कम रेट में मिल रहे हैं। अन्य मैचों के वीआईपी टिकट भी 3000 तक में मिल जा रहे हैं। 31 अगस्त को श्रीलंका की टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। उस मैच की वीवीआई टिकट की कीमत 2900 रुपये है।अभी सुपर-4 के टिकट मिलने शुरू नहीं हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 10 सितंबर को भी हो सकती है। वहीं फाइनल में भी दोनों के भिड़ने की संभावना है। 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल होना है।
कैसे बुक करें टिकट
- वेबसाइट - pcb.bookme.pk पर जाएँ।
- इस पेज पर पाकिस्तान बनाम भारत मैच चुनें।
- अपनी पसंद के कैटेगरी और सीटों का चयन करें।
- अपना नाम, पासपोर्ट डिटेल आदि जैसे व्यक्तिगत विवरण भरें।
- अपने मनपसंद तरीके से पेमेंट करें।











