25 अगस्त 2024

25 अगस्त 2024
दिन -  रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार  2080)*
🌤️ *शक संवत -1946*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 
🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - सप्तमी 26 अगस्त रात्रि 03:39 तक तत्पश्चात अष्टमी*
🌤️ *नक्षत्र - भरणी शाम 04:45  तक तत्पश्चात कृत्तिका*
🌤️ *योग - ध्रुव रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️ *राहुकाल - शाम 05:26 से शाम 07:01 तक*
🌤️ *सूर्योदय -06:21*
🌤️ *सूर्यास्त- 18:59*
👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - शीतला सप्तमी,रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से 26 अगस्त प्रातः 03:39 तक)*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
 एकादशी
पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024
इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024
 प्रदोष
15 सितंबर  2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर  2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) - भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

शुभ मुहूर्त : सितंबर महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत  2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी l
 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Advertisement