BSE के टॉप लूजर्स एंड टॉप गेनर शेयर
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड आज के टॉप गेनर शेयर्स हैं। जबकि बजाज फाइनेंस लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड सेंसेक्स के टॉप लूजर्स शेयर है। व्यापक बाजारों में सूचकांकों ने उच्चतर कारोबार किया, बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 0.42% और बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 0.69% बढ़ा। शीर्ष मिड-कैप गेनर्स निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और अजंता फार्मा लिमिटेड हैं। इसी तरह से शीर्ष स्मॉल-कैप गेनर्स जीएचसीएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड और नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड हैं।12 अक्टूबर, 2023 तक, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 322 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 238 स्टॉक 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर और 13 स्टॉक 52हफ्ते के लोअर स्तर पर पहुंच गए। आज इन पेन्नी स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। निवेशकों को इन पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।











