दिन - गुरूवार 🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082) 🌤️ शक संवत -१९४८ 🌤️ अयन - दक्षिणायन,🌤️ ऋतु - शरद ॠतु 🌤️ मास - भाद्रपद🌤️ पक्ष - शुक्ल 🌤️ तिथि - त्रयोदशी रात्रि 11:18 तक तत्पश्चात चतुर्दशी🌤️ नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 10:35 तक तत्पश्चात शतभिषा🌤️ योग - धृति शाम 03:55 तक तत्पश्चात शूल🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:01 से शाम 03:32 तक*🌤️ सूर्योदय - 06:29🌤️ सूर्यास्त - 06:32👉 दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे 🚩व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत विशेष- त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34).
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 6, 15, 24, शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78, शुभ वर्ष : 2028, ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी, शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी.
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कारोबार: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी।
आज का राशिफल
मेष - पॉजिटिव- कोई काम अधूरा है तो निराश होने के बजाय पूरी ऊर्जा से दोबारा शुरू करें। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। काम करने का तरीका बेहतर करने के लिए क्रिएटिव आइडिया पर ध्यान देंगे और अपने व्यक्तित्व में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- बड़ा फैसला लेते समय बजट का ध्यान रखें, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में बेवजह किसी से न उलझें। युवाओं को पढ़ाई और करियर पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
वृष - पॉजिटिव- भावनाओं में आकर फैसला लेने के बजाय व्यावहारिक सोच रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट या सरकारी विभाग से जुड़ा रुका मामला भी आगे बढ़ सकता है। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या महंगी चीज खरीदने-बेचने से पहले डॉक्यूमेंट अच्छी तरह जांच लें। आर्थिक स्थिति फिलहाल थोड़ी धीमी रह सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन - पॉजिटिव- कहीं पैसा फंसा है या किसी को उधार दिया है तो आज मांगने पर वापस मिलने की संभावना है। करीबी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। आपकी बातचीत और समझाने की क्षमता से भी कई काम आसानी से बन सकते हैं। नेगेटिव- नकारात्मक बातों में समय बर्बाद न करें और मौजूदा कामों पर फोकस रखें। बातचीत में कटुता से बचें। रुपए-पैसों के मामले में सावधानी रखने से नुकसान से बच पाएंगे।
कर्क - पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। समय और ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे तो मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- युवाओं को गैरजरूरी गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, वरना करियर पर असर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां अपने ऊपर न लें। मन भटक रहा हो तो मेडिटेशन मदद करेगा।
सिंह - पॉजिटिव- व्यवस्थित रूटीन और अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा। कोई सरकारी मामला अटका है तो आज उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन की परेशानी आपको भी तनाव दे सकती है। बाहरी लोगों की दखलंदाजी से मामला और बिगड़ सकता है। इनकम की तुलना में खर्च ज्यादा होने से बजट प्रभावित हो सकता है।
कन्या - पॉजिटिव- संपर्क बढ़ेंगे और लोगों के बीच आपकी पहचान मजबूत होगी। युवा अपने काम पूरे उत्साह से करेंगे। राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आगे फायदा दे सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- पैसों से जुड़ा बड़ा फैसला आज टालना बेहतर होगा। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए बहस से दूर रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
तुला - पॉजिटिव- किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आगे उपयोगी साबित हो सकती है। निवेश की योजना है तो सभी पहलू समझकर फैसला लें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। इनकम का नया सोर्स भी बन सकता है। नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ गलतफहमी न बढ़ने दें, क्योंकि इसका असर काम पर भी पड़ सकता है। परेशानी आने पर घबराने के बजाय समाधान पर फोकस करें। फिलहाल गैरजरूरी यात्रा टालना बेहतर होगा।
वृश्चिक - पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में समय फायदेमंद है। अपनी ऊर्जा जरूरी कामों पर लगाएं, क्योंकि मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा और पैसों का लेनदेन भी होगा। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें टालना मुश्किल होगा। विवाद से दूर रहें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
धनु - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन अपनी काबिलियत से स्थिति संभाल लेंगे। काम के बीच परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों से बातचीत या मुलाकात मन हल्का करेगी। नेगेटिव- तनाव वाली परिस्थितियों से दूर रहें। निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर होगा, क्योंकि नुकसान का जोखिम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
मकर - पॉजिटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर दिन की नई शुरुआत करें। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना या किसी की मदद करना मानसिक खुशी देगा। घर के लिए कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। नेगेटिव- बातचीत में नकारात्मक या कटु शब्दों से बचें, वरना छोटी बात विवाद बन सकती है। प्रॉपर्टी विवाद है तो किसी समझदार व्यक्ति की मध्यस्थता से समाधान निकालने की कोशिश करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इसलिए गुस्से और ईगो पर कंट्रोल जरूरी रहेगा।
कुंभ - पॉजिटिव- प्लानिंग और अनुशासन के साथ काम करेंगे तो ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। किसी उपलब्धि की वजह से रिश्तेदारों और समाज में सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक संपर्क भी फायदा दे सकते हैं और कोई नई अथॉरिटी मिल सकती है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। विद्यार्थियों को मनोरंजन में ज्यादा समय गंवाने से बचना चाहिए। सरकारी काम अटका है तो पूरी सावधानी से आगे बढ़ें।
मीन - पॉजिटिव- आज आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर खुशी दे सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव- रिश्तों में मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। निजी मामलों में बाहरी दखल न होने दें। छोटी बातों पर तनाव लेने के बजाय समाधान पर ध्यान दें।
