24 जून 2025

24 जून 2025
वारः मंगलवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/ पक्ष: आषाढ़ मास – कृष्ण पक्ष, तिथि : चतुर्दशी शाम 6 बजकर 59 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या रहेगी. चंद्र राशिः वृष रात 11 बजकर 47 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्र: रोहिणी दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक तत्पश्चत मृगशिरा रहेगा. योग: शूल सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक तत्पश्चत गंड रहेगा. अभिजित मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक. दुष्टमुहूर्त: चतुर्दशी में कोई भी शुभ कार्य न करें. सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा. सूर्यास्तः शाम 7 बजकर 14 मिनट पर होगा. राहूकालः दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक. तीज त्योहार: कोई नहीं. भद्राः सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक. पंचकः नहीं है.

25 जून 2025 बुधवार को दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या है। घर में हर अमावस अथवा हर 15 दिन में पानी में खड़ा नमक (1 लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।

अमावस्या - अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)

आज का दिशा शूल
मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें.

आज के चौघड़िया मुहूर्त
चर चौघड़िया – सुबह 8 बजकर 55 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
लाभ चौघड़िया – सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक
अमृत चौघड़िया – दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से 2 बजकर 05 मिनट तक
शुभ चौघड़िया – दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से शाम 5 बजकर 31 मिनट तक
आज रात के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़िया – रात 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक
शुभ चौघड़िया – रात 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक
अमृत चौघड़िया – रात 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक
चर चौघड़िया – रात 1 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.
Advertisement