Select Date:

23 नवंबर 2024

Updated on 23-11-2024 10:40 AM
🌤️ *दिन - शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत - 2081*
🌤️ *शक संवत -1946*
🌤️ *अयन - दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 
🌤️ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात-महाराष्ट्र कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 
🌤️ *तिथि - अष्टमी शाम 07:56 तक तत्पश्चात नवमी*
🌤️ *नक्षत्र - मघा शाम 07:27  तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
🌤️ *योग - इन्द्र सुबह 11:42 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:40 से सुबह 11:02 तक*
🌤️ *सूर्योदय 06:55*
🌤️ *सूर्यास्त -  5:54*
👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण - 
💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*
💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*
💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*
शादी में आ रही अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए, शनिवार के दिन पीपल की जड़ में दूध और तिल का लोटा चढ़ाएं और ऊं नमो वभगतवे वासुदेवाए नम: का जाप करें. 
शनि की महादशा से मुक्ति पाने के लिए, शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, सरसों के तेल का दीपक जलाएं, और पांच बार परिक्रमा करें. 
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए, सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पत्ते को गंगाजल से साफ़ करें. फिर, हल्दी और दही से पत्ते पर 'ॐ हं हनुमते नमः' लिखें. इसके बाद, पत्ते की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. अंत में, पत्ते को बहते हुए जल में बहा दें. 
बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए, रात को सोने से पहले तकिए के नीचे पीपल का पत्ता रखें. 
कर्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, पीपल के पत्ते पर सिंदूर लगाकर सोने से पहले तकिए के नीचे रखें.

दिसंबर पंचक 2024
 पंचक 7 दिसंबर 2024, सुबह 05.07 - 
11 दिसंबर 2024, रात 11.4

*"जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।



आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नहीं करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग में आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नहीं करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचें वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर में स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम में जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन लाभदायक रहेगा सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यो में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ मे नही रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओ को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हाद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनो बदलते रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
दिन - शुक्रवार**⛅विक्रम संवत् - 2082**⛅अयन - उत्तरायण**⛅ऋतु - बसन्त**⛅मास - वैशाख**⛅पक्ष - कृष्ण**⛅तिथि - पञ्चमी शाम 05:07 तक तत्पश्चात् षष्ठी**⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 08:21 तक तत्पश्चात् मूल* *⛅योग- परिघ रात्रि…
 17 April 2025
वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947.माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष.तिथि : चतुर्थी दोपहर 3:23 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी.चंद्र राशि: वृश्चिक राशि रहेगी.चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा.योग : वरियान योग रहेगा.अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:25से 12:45तकदुष्टमुहूर्त: चतुर्थी में कोई भी…
 16 April 2025
वारः बुधवारविक्रम संवतः 2082शक संवतः 1947माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्षतिथि: तृतीया दोपहर 1 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी.चंद्र राशिः वृश्चिक राशि रहेगी.चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रहेगा.योगः व्यतिपात रात 12 बजकर 17 मिनट तक तत्पश्चात…
 15 April 2025
वारः मंगलवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947, माह/ पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष, तिथि : द्वितीया सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया रहेगी. चंद्र राशिः तुला रात 8 बजकर 25 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक राशि रहेगी. चंद्र…
 14 April 2025
वारः सोमवार, विक्रम संवतः 2082, शक संवतः 1947, माह/पक्ष: वैशाख मास – कृष्ण पक्ष, तिथि: प्रतिपदा सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया रहेगी. चंद्र राशि: तुला राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्र: स्वाती रात 12 बजकर 13 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र…
 13 April 2025
वारः रविवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947,  माह/पक्ष: वैशाख मास- कृष्ण पक्ष. तिथि: प्रतिपदा तिथि रहेगी. चंद्र राशि: कन्या राशि सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी. चंद्र नक्षत्र:…
 12 April 2025
 *दिन -  शनिवार*🌤️ *विक्रम संवत - 2082 गुजरात अनुसार 2081*🌤️ *शक संवत -1947*🌤️ *अयन - उत्तरायण*🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - चैत्र*🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - पूर्णिमा 13…
 11 April 2025
वारः शुक्रवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947 ,  माह/पक्ष: चैत्र मास- शुक्ल पक्ष,  तिथि: चतुर्दशी रहेगी. चंद्र राशिः कन्या रहेगी.  चंद्र नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी दोपहर 3:09 मिनिट…
 10 April 2025
वारः गुरुवार, विक्रम संवतः 2082 , शक संवतः 1947 ,माह/पक्ष: चैत्र मास – शुक्ल पक्ष. तिथि : त्रियोदशी रात्रि 1:00 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी. चंद्र राशि: सिंह सायं 7:05…
Advertisement