Select Date:

रायपुर में UP के 2 मजदूर जिंदा जले:खाना बनाते समय लगी आग,हड्डियां भी गली; तीसरे मजदूर ने खिड़की के पास ऑक्सीजन लेकर बचाई जान

Updated on 12-05-2025 01:35 PM

रायपुर , राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक गल गई।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। तीसरे मजदूर मोहम्मद बिलाल ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया। जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे मजदूरों की मदद मिल गई।

जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में आग भड़की थी। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए।

तेज आग में हड्डी तक गल गई

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है।

कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी।

बारिश की आशंका में अंदर बना रहे थे खाना

ASP शुक्ला ने बताया कि सामान्य तौर पर मजदूर कंटेनर के बाहर खाना बनाते थे। पूछताछ में पता चला कि बारिश की आशंका को देखते हुए सिलेंडर को कंटेनर के अंदर ले जाकर खाना बनाया गया। इसी बीच आग लग गई। जिससे चारों तरफ धुआं भी भर गया।

हालांकि हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा कंटेनर के अंदर करीब 10 मजदूरों के बिस्तर लगे हुए थे। ये बिस्तर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग में कंट्रोल पा लिया है। फिलहाल मजदूरों के परिजनों को कंपनी के माध्यम से जानकारी दी गई है।

तीसरा मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि कंटेनर के अंदर फंसे एक मजदूर ने खुद की जान बचाई। उसने चिल्लाते हुए दूसरे मजदूरों से मदद मांगी। आवाज सुनकर मदद के लिए मजदूर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर के दूसरे तरफ दरवाजे को खोला।

यह दरवाजा बाहर से ही खुलता था। दरवाजा खुलते ही मजदूर दौड़कर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। हालांकि शरीर के अंदर थोड़ी मात्रा में धुआं जाने से एहतियात तौर पर उसे भी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

अवशेष परिजन को सौंपे जाएंगे

इस मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद मजदूरों के अवशेष परिजनों को सौंपेगी। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2025
रायपुर ।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित प्रेरणा समर कैम्प का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। शान्ति सरोवर मे आयोजित समापन समारोह में छ.ग. राज्य…
 13 May 2025
जशपुरनगर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में मलीय गाद प्रबंधन (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना किया गया है। जिसके अंतर्गत 104 ग्रामों में निर्मित सेप्टिंक…
 13 May 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विगत दिवस जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निः शुल्क वितरण किया गया। जनमन पत्रिका पाकर नागरिकों ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित…
 13 May 2025
सुकमा। विगत दिनों क्रिस्टाराम थानांतर्गत ग्राम निमलगुड़ा में पंचायत की बैठक के दौरान धार्मिक विषयों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी जिसमें सुचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते…
 13 May 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों…
 13 May 2025
अम्बिकापुर।   महामना मालवीय मिशन, सरगुजा के तत्वावधान में 11 मई रविवार को गीता पाठ एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन श्री अशोक सोनकर वरिष्ठ लेखापाल  के निवास पर किया गया । इस…
 13 May 2025
बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक ही रात चार लोगों की हत्या कर दी है। उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, शिक्षा दूत, रसोइया व…
 13 May 2025
रायपुर।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में पंचायत, ग्रामीण विकास एवं कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा…
 13 May 2025
सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में 70$उम्र के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।आपके द्वार आयुष्मान अभियान के…
Advertisement